उत्तराखंड

डीएम ने नि-क्षय मित्र बनकर टीबी रोगी को गोद लिया  

पिथौरागढ़। प्रधानमंत्री टीवी मुक्त अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी रीना जोशी द्वारा नि-क्षय मित्र बनकर जनपद के टीबी (क्षय) रोगी सूरज को गोद लिया गया है। जिसके तहत जिलाधिकारी द्वारा टीबी रोगी सूरज के उपचार चलने तक उसको प्रत्येक माह पुष्टाहार उपलब्ध कराया जाएगा! इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा सूरज को कलेक्ट्रेट में पुष्टाहार वितरित किया गया! जिलाधिकारी ने टीवी रोगी सूरज को नियमित रूप से दवा का सेवन करने को भी कहा!
वही उप जिलाधिकारी अनुराग आर्य द्वारा भी जनपद की टीबी रोगी हेमा देवी को गोद लेने के क्रम में पुष्टाहार वितरित किया गया। डीटीओ डॉ कुंदन कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री टीवी मुक्त अभियान की शुरुआत देश में 9 सितंबर 2022 को हुई थी! राज्य उत्तराखंड में 17 सितंबर 2022 को इस अभियान की शुरुआत देश के महामहिम राष्ट्रपति द्वारा की गई थी! उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत कोई भी इच्छुक व्यक्ति टीबी रोगी को गोद ले सकता है! गोद लेने की व्यवस्था के क्रम में गोद लेने वाले व्यक्ति को टीवी रोगी के लिए उसका उपचार होने तक पुष्टाहार की व्यवस्था करनी होगी! उन्होंने बताया कि जनपद पिथौरागढ़ में 325 टीबी रोगी है जिनका उपचार चल रहा है!
—————————————-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button