उत्तराखंड

रेखा आर्या ने गोल्ज्यू देवता की कसम खाकर ऑडियो को बताया असली

देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद लगातार गहराता जा रहा है। दोनों की ओर से सामने आए आरोपों और बयानों के बीच अब कथित ऑडियो की सत्यता को लेकर भी विवाद तेज हो गया है।
अस्पताल में भर्ती रेखा आर्या ने मीडिया से बातचीत के दौरान अपने इष्ट देव भगवान गोल्ज्यू की कसम खाकर दावा किया कि उन्होने साझा किया गया ऑडियो 100 प्रतिशत सच है। उन्होंने ऑडियो में किसी तरह की बनावट या मिलावट होने से इनकार करते हुए इसे एआई से तैयार किए जाने के दावे को भी खारिज किया। रेखा आर्या ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने पुलिस को दी गई अपनी तहरीर में शादी से जुड़े कुछ अहम तथ्यों का उल्लेख किया है। उनके अनुसार, शादी से पहले उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि उनके पति गिरधारी लाल साहू पहले से विवाहित हैं। मंत्री ने दावा किया कि बच्चों के होने के बाद उन्हें इस बारे में पता चला।
कहा कि इसके बाद पारिवारिक स्तर पर समझानेकृबुझाने की प्रक्रिया चली, लेकिन इस दौरान कुछ गंभीर परिस्थितियां सामने आईं। उन्होंने अपने पति की ओर से ऑडियो में कही गई बातों पर भी सवाल उठाए और कहा कि उनके बीच अब इस तरह का सीधा संवाद नहीं रहता। मंत्री ने कहा कि उन्हें याद नहीं है कि उन्होंने कभी वैसी बातें कही हों, जैसी कथित ऑडियो में बताई जा रही हैं। उन्होंने अपने इष्ट देव भगवान गोल्ज्यू की कसम खाते हुए दावा किया कि उनके द्वारा चलाया गया ऑडियो पूरी तरह सच है और उसमें किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं की गई है। इससे पहले रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू पर उत्पीड़न, मारपीट, जातिसूचक टिप्पणी करने और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। इस संबंध में देहरादून के कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज भी कराई है। रेखा आर्या के आरोपों के बाद उनके पति गिरधारी लाल साहू ने वीडियो जारी कर अपना पक्ष रखा। उन्होंने मंत्री पर भ्रष्टाचार से जुड़े आरोप लगाए और मुख्यमंत्री से कथित 210 करोड़ रुपये की संपत्ति की जांच कराने की मांग की।
गिरधारी लाल साहू ने रेखा आर्या की ओर से साझा किए गए कथित ऑडियो की प्रामाणिकता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने इसे कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से तैयार किए जाने का दावा किया। इसके विपरीत, रेखा आर्या ने ऑडियो को वास्तविक बताते हुए एआई के इस्तेमाल की बात से इनकार किया है।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या विवादरू एसआईटी ने शुरू की जांच, लैब भेजे गये ऑडियो
देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के विवाद को लेकर बड़ा अपडेट है। अब इस मामले को लेकर पुलिस एक्शन में है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या विवाद की जांच अब एसआईटी करेगी। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू पर धोखे से विवाह करने, दूसरी महिलाओं से अवैध संबंध रखने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। रेखा आर्या की शिकायत के आधार पर पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ थाना कैंट में मुकदमा दर्ज है। जिस पर जांच शुरू कर दी गई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच के लिए एसआईटी गठित की है। एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में 10 सदस्यीय टीम प्रकरण की जांच करेगी। एसआईटी शिकायत में लगाए गए आरोपों से जुड़े तथ्यों ऑडियो दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों को जुटाने में लगी है। एसएसपी देहरादून ने कहा मामले में लगातार जांच की जा रही है। मंत्री के स्वास्थ होने पर उनसे भी जानकारी ली जाएगी।
एसआईटी प्रभारी जया बलोनी के अनुसार टीम मामले से संबंधित जानकारियां और साक्ष्य एकत्र कर रही है। रेखा आर्या के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। उसके बाद ओर बेहतर तरीके से आरोपों से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जाएगी। जिससे मामले में तथ्यों के आधार पर निष्कर्ष पर पहुंचा जा सके।
इस विवाद के बीच गिरधारी लाल साहू का एक ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। एसआईटी ने इस ऑडियो को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। जांच के जरिए ऑडियो की प्रामाणिकता और उससे जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button