उत्तराखंड

स्पा सेंटरो में ताबड़तोड़ छापेमारी, 70 हजार रूपये के किये चालान

टिहरी। स्पा सेंटरो की लगातार मिल रही शिकायतो के मद्देनजर पुलिस ने तपोवन क्षेत्र में 22 स्पा सेंटरो ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। इस दौरान कई स्पा सेंटरो में अनियमितता पाई गईं और नियमों का पालन न करने वाले स्पा सेंटरो में से 7 स्पा सेंटरो पर 70 हजार रूपये की चालानी कार्यवाही की गयी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी आयुष अग्रवाल द्वारा पूर्व में स्पा सेंटर पर कार्रवाई किए जाने के दिए गए निर्देशों के क्रम में आज अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल, एवं क्षेत्रधिकारी नरेन्द्र नगर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक मुनि की रेती रितेश साह द्वारा अलगकृअलग टीमें बनाकर तपोवन क्षेत्र में 22 स्पा सेंटरो ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। इस दौरान स्पा सेंटरो में कई अनियमितता पाई गईं और नियमों का पालन न करने वाले स्पा सेंटरो में से 7 स्पा सेंटरो लेजर स्पा सेंटर, आयुष ब्लिस स्पा सेंटर, ईवा स्पा सेंटर, वैदिक आयुर्वेदा, जेके स्पा सेंटर, नील गंगा स्पा सेंटर, चक्रा आयुर्वेदा में 70,000 (सत्तर हजार रुपए ) के चालान किए गए और सभी स्पा संचालकों को निर्देशित किया गया कि स्पा सेंटरो के लिए जो गाईड लाईन सरकार द्वारा दी गई है जिसमे कि प्रत्येक स्पा मसाज सेंटर के सेंटर की गैलरी में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने, किसी भी सैंटर में क्रॉस मसाज न कराए जाने, महिला व पुरुष के लिए अलगकृअलग प्रवेश द्वार होने, प्रशिक्षित थैरेपिस्ट से मसाज करवाने, मसाज सेंटर में काम करने वाले व्यक्तियों का सत्यापन करने, मसाज थेरेपिस्ट का हेल्थ सर्टिफिकेट रखने, सभी स्पा सेंटरो का पंजीकरण करवाए जाने, स्पा सेंटर संचालकों को अपने सेंटर में एक रजिस्टर रखने जिसमें आने वाले ग्राहक का नाम, पिता का नाम, पता मोबाइल नंबर, पहचान पत्र या आधार कार्ड, आने तथा जाने का समय, थैरेपिस्ट का नाम आदि विवरण अंकित किए जाने, किसी भी स्पा सेंटर में 18 वर्ष से कम आयु के कोई भी व्यक्ति न रखे जाने के संबंध में अवगत कराया गया। भविष्य में यदि कोई अनियमितता पाई गई या कहीं पर भी कोई आपत्तिजनक स्थिति पाई जाती है तो स्पा सेंटर के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई किए जाने के साथ उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button