उत्तराखंड

भर्तियों में हुए भ्रष्टाचार के विरोध में गांधी पार्क में दिया धरना

देहरादून। ऑल इंडिया मजलिस एतेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने भर्तियों में हुए भ्रष्टाचार को लेकर गांधी पार्क में धरना दिया। आक्रोशित लोगों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। भ्रष्टाचार में मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग की है।
एआईएमआईएम गढ़वाल मंडल अध्यक्ष अधिवक्ता विनोद कुमार ने कहा कि उत्तराखंड में भ्रष्टाचार चरम पर है। सरकारी नौकरियों में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है। इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा कि प्रदेश के युवा सड़कों पर हैं। सरकार ने कुछ भर्तियों को रद कर दिया है। आरोप लगाया कि सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। कहा कि भाई-भतीजावाद को बढ़ावा दिया जा रहा है। नौकरियां सिर्फ अपने चहेतों को दी जा रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धरने पर इम्तियाज अहमद, डॉ रहमान, सलीम कुरैसी, इंतजार मलिक, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद अंसार, उस्मान थानवी, राजेश्वरी देवी, हसीन बानो, रानी देवी, हुमा,फरीद अली मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button