उत्तराखंडराजनीति

विधानसभा चुनाव वाटर लू साबित होंगे भाजपा के लिएः धीरेंद्र प्रताप

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप और महासचिव नवीन जोशी ने उत्तरकाशी के पूर्व विधायक मालचंद और जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजलवान के कांग्रेस में शामिल होने पर हर्ष व्यक्त किया है। कांग्रेस के दोनों नेता जो आज पार्टी के शीर्ष नेताओं द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के केंद्रीय मुख्यालय 24 अकबर रोड नई दिल्ली पर मौजूद थे ने कहा कि राज्य में कांग्रेस की लहर चल रही है और जिस दिन भी चुनाव के नतीजे आएंगे राज्य के जन जन की ओर से कांग्रेस का परचम लहराएगा। उन्होंने कहा कि जल्दी और कई राजनीतिक दलों के नेता कांग्रेस में शामिल होंगे और भाजपा के लिए इस वर्ष के विधानसभा चुनाव वाटर लू साबित होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button