उत्तराखंड

वाहन खाई में गिरा, तीन महिलाओं की मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक वाहन खाई में गिर गया। हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई है और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी से थल की ओर जा रहा एक यात्री वाहन बांसपटान के गोदीगाड़ के समीप खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
शुक्रवार की सुबह गोदीगाड़ पुल के पास वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिलते ही बेड़ीनाग थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नेगी जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने राहत-बचाव अभियान चलाकर सभी घायलों को एंबुलेंस और अन्य सरकारी वाहनों से बेड़ीनाग अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने रश्मि चंद पत्नी बृजेश चंद, गीता चंद पत्नी हरीश चंद निवासी लेजम कौली थल और प्रियंका चंद पुत्री भगवान चंद निवासी गैना बड़ालू को मृत घोषित कर दिया गया है। जबकि चालक अनिल कन्याल निवासी थल, चंदन सिंह सामंत निवासी गोलाकुड़ी तड़ीगांव और बृजेश चंद निवासी लेजम कौली गंभीर रूप से घायल हैं। इनका उपचार चल रहा है।
वहीं, उत्तरकाशी-मुस्टिकसौड़ मोटरमार्ग पर बोंगाड़ी गांव के पास एक मैक्स अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे चालक की मौत हो गई।  प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब चार बजे बोगाड़ी निवासी वाहन चालक तारा सिंह गुसाईं (50) कुछ लोगों को शादी समारोह में अलेथ गांव छोड़कर अपने वाहन से गांव लौटे रहे थे, कि मुस्टिकसौड़ से एक किमी आगे बोंगाड़ी के पास उनका वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना पर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। जिन्होंने घायल चालक तारा सिंह को वाहन से बाहर निकाला, लेकिन अस्पताल ले जाने से पहले ही तारा सिंह ने रास्ते में दम तोड़ दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button