उत्तराखंडराजनीति

प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया

देहरादून। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को देहरादून में वर्चुअल जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार को आड़े हाथ लिया। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी को घोषणापत्र जारी किया।
प्रियंका गांधी देहरादून पहुंचकर अपने बेटे के स्कूल भी गईं। वह दून स्कूल पहुंची और वहां के शिक्षकों से मिलीं। वहीं जनसभा के दौरान प्रियंका गांधी ने अपने परिवार को देहरादून और उत्तराखंड से जोड़ा। उन्होंने कहा कि मेरे पिता, चाचा, मैं, मेरा भाई और मेरे बच्चे देहरादून में पढ़े हैं।
उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोला और कहा कि सरकार ने उत्तराखंड में कोई काम नहीं किया। सिर्फ जनता का पैसा बर्बाद किया है। कहा कि राज्य में सरकार जिस तरह काम कर रही है, उसे देखकर उन्हें बुरा लगा रहा है। उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोला और कहा कि पांच साल में भाजपा ने हर वादे को तोड़ा है। कहा कि कांग्रेस के समय में उत्तराखंड में विकास हुआ है। कहा कि राज्य की महिलाएं महंगाई और समाज का बोझ उठा रही हैं। आशा और आंगनबाड़ी की महिलाएं परेशान हैं। किसान, नौजवान और दलित परेशान हैं। कहा कि भाजपा रोजगार की नहीं, केवल धर्म की बात कर रही है। कहा कि कांग्रेस जनता के लिए काम करना चाहती है। भाजपा सरकार ने कोई काम नहीं किया। सिर्फ आपका पैसा बर्बाद किया है।

Related Articles

Back to top button