उत्तराखंड

पीएम की रैली को लेकर पुलिस ने किए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम

देहरादून। 11 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऋषिकेश आईडीपीएल मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। ऋषिकेश में पीएम मोद की रैली को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजामात किये हैं। इसे लेकर बुधवार को पुलिस बलों की ब्रीफिंग की गई। इस दौरान बताया गया कि पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल और उसके आस-पास के क्षेत्रों में ड्रोन का संचालन पूरी तरह से प्रतिबन्धित रहेगा।
11 अप्रैल को आईडीपीएल ऋषिकेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के मद्देनजर सुरक्षा में नियुक्त किये गये सभी पुलिस बल की बुधवार को अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था और अधिकारियो द्वारा ऋषिकेश (श्री देव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय) में ब्रीफिंग की। ब्रीफिंग के दौरान कार्यक्रम के लिए किये गये सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा करते हुए वर्तमान सुरक्षा में सभी अधिकारी और कर्मचारी को सजग और सतर्क रहकर ड्यूटी करने के लिए निर्देशित किया गया। ब्रीफिंग में अपर पुलिस महानिदेशक  ने निर्देशित किया है की कार्यक्रम स्थल में आम जनता के प्रवेश और निकासी के लिए बनाये गये प्वांइटों पर प्रत्येक व्यक्ति को तलाशी करने के बाद ही निर्धारित स्थानों पर बैठने की अनुमति दी जाये। ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल को निर्देशित किया कि ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग न किया जाए और न ही बिना बताये अपने ड्यूटी प्वांईट को छोड़ा जाये। ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर सम्बन्धित पुलिस कर्मी के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button