उत्तराखंडक्राइम

सांकरी से बंग्‍लादेशी युवक गिरफ्तार

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले की मोरी पुलिस ने सुदूरवर्ती क्षेत्र सांकरी से बंग्‍लादेशी युवक को गिरफ्तार किया है। संदिग्ध युवक के पास वीजा व पासपोर्ट नहीं था। युवक कैसे सांकरी तक पहुंचा इसको लेकर सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने युवक के विरुद्ध बिना पासपोर्ट और वीजा के भारत में प्रवेश करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर दिया है।
रविवार को मुखबिर की सूचना पर मोरी पुलिस सांकरी पहुंची। वहां एक संदिग्ध युवक मिला। जिसकी भाषा स्थानीय निवासियों के समझ में भी नहीं आ रही थी। पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया और मोरी थाने में ले लाई। युवक से पूछताछ करने पर युवक ने एक पहचान पत्र दिखाया। जिससे युवक की पहचान मोहम्मद तारिक पुत्र रिझाउल निवासी कोशेर ढाका बंगलादेश के रूप में हुई। मोरी के थानाध्यक्ष मोहन कठैत ने कहा कि बंगलादेशी नागरिक ने बिना वीजा और बिना पासपोर्ट के कैसे भारत में प्रवेश किया। इसकी जांच की जा रही है। आरोपित युवक के साथ भाषा को लेकर कुछ दिक्कतें सामने आ रही हैं। युवक से पूछताछ करने के लिए उत्तरकाशी से भाषायी एक्सपर्ट टीम को बुला दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button