उत्तराखंड

वन गुर्जरों के साथ मिलकर औजस संस्था का पौधारोपण अभियान शुरू

देहरादून। औजस बहुउद्देशीय संस्था ने वन गुर्जरों के साथ मिलकर पौधारोपण अभियान चलाया। जिसके अन्तर्गत बुधवार को संस्था के अध्यक्ष अमरीश त्यागी की उपस्थिति में तिमली के जंगलों में वन गुर्जरों के परिवारों के साथ मिलकर औषधीय व फलदार पौधों का रोपण किया गया।
इस दौरान संस्था के अध्यक्ष अमरीश त्यागी ने कहा कि वन गुर्जर हमेशा से वनों की रक्षा करते आए हैं क्योंकि वनों से ही उनकी आजीविका चलती है। वन गुर्जर पशुपालन करते हैं और अपने जानवरों को वनों में रहकर की पालते हैं। इसलिए उनका वनों से बहुत ही लगाव है। उन्होंने कहा कि इस लिए संस्था वन गुर्जरों के साथ मिलकर पौधारोपण कर रही। इस दौरान वन गुर्जरों ने रोपे गए पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वनों से हमारा घर परिवार चलता है। वन ही हमारा घर है इसलिए वनों की रक्षा करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि वनों का भी संरक्षण होना चाहिए। अमरीश त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए औजस बहुउद्देशीय संस्था देश के कई राज्यों में पौधारोपण अभियान चला रही है। इसमें मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब व महाराष्ट्र शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button