उत्तराखंड

मौके पर लोगों को दिया जा रहा योजनाओं का लाभ

हरिद्वार। शहरी क्षेत्रों के अंतर्गत विकसित भारत संकल्प यात्रा सोमवार  को हरिद्वार के सुल्तानपुर और जगजीतपुर पहुंची। इस कार्यक्रम में केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को संचालित कर रहे विभिन्न विभाग उपस्थित रहे। इन विभागों द्वारा कार्यक्रम में स्टॉल्स भी लगाए गए थे, जिससे लोग जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी ले कर लाभान्वित हो सकें। दोनों स्थानों पर संकल्प यात्रा के दौरान लोगों ने विकसित भारत बनाने की शपथ भी ली। इस दौरान मौजूद लोगों को माननीय राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकसित भारत को लेकर संबोधन सुनाया गया।दोनों स्थानों पर आयोजित संकल्प यात्रा कार्यक्रम में योजनाओं से वंचित कई लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा गया।
सुल्तानपुर और जगजीतपुर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में मौजूद लोगों को भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ भी दिलवाई गई। जगजीतपुर  में हरिद्वार सांसद श्री रमेश पोखरियाल निशंक ने लोगों को भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ दिलवाई। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी और कहा कि विकसित भारत यात्रा देश को विकास के पथ पर ले जाएगी। सुल्तानपुर और जगजीतपुर में आयोजित कार्यक्रम में कई विभागों के शिविर भी आयोजित किये गए।जगजीतपुर मे 20 लोगों की स्वास्थ्य सम्बन्धी जाँच की गई।पीएम स्वनिधि योजना से 05 लोगों को लोन दिया गया। इस दौरान महिलाओं 02-02 महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट और उज्ज्वला योजना का लाभ दिया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य, ज़िला उद्योग और समाज कल्याण विभाग सहित कई विभागों के अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी। सुल्तानपुर में 05 लोगों को पीएम स्वनिधि योजना का लाभ दिया गया और 05 महिलाओं को महालक्ष्मी किट भी वितरित की गई। यात्रा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कट आउट विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस कट आउट के साथ लोग यादगार के तौर पर तस्वीर भी ले रहे हैं। इसके अलावा कार्यक्रम में लोगों को भारत सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से युक्त बुकलेट भी वितरित की जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button