उत्तराखंड

पांच साल की पैराग्लाइडिंग संचालन की अनुमति मिली

नैनीताल। जिले के भीमताल, नौकुचियाताल और कोटाबाग में पर्यटन निदेशालय देहरादून से पांच साल तक पैराग्लाइडिंग संचालन की अनुमति मिली है। पूर्व में निदेशालय की ओर से 31 दिसंबर 2022 तक पैराग्लाइडिंग की अनुमति दी गई थी। बीते दिनों देहरादून से आई टेक्निकल टीम ने पैराग्लाइडिंग साइडों का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट निदेशालय को भेजी थी। टेक्निकल टीम की रिपोर्ट के आधार पर निदेशालय ने 31 दिसंबर 2027 तक पैराग्लाइडिंग की अनुमति दी है।
वर्तमान में जिले में 10 पैराग्लाइडिंग साइडों पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से एक हजार से अधिक स्थानीय लोग, होटल कारोबारी, टैक्सी संचालक रोजगार से जुड़े हैं। साहसिक खेल अधिकारी बलवंत कपकोटी ने बताया कि निदेशालय से पांच साल की पैराग्लाइडिंग की अनुमति मिल गई है। पैराग्लाइडिंग की अनुमति मिलने पर पैराग्लाइडिंग संचालक नितिन राणा, मनोज पोखरिया, विपिन पांडे, धरू पांडे, नितेश बिष्ट आदि ने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, पर्यटन सचिव सचिन कुर्वे, अपर मुख्य अधिशासी अधिकारी (साहसिक विंग) अश्विन पुंडीर का आभार जताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button