उत्तराखंड

पुलिस अधीक्षक ने किया यात्रा मार्गों का निरीक्षण

रुद्रप्रयाग। पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग डॉ. विशाखा अशोक भदाणे ने जनपद में होने वाली आगामी केदारनाथ धाम यात्रा की अग्रिम तैयारियों के दृष्टिगत यात्रा मार्गों, पार्किंग की स्थिति व खतरनाक स्थलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होने कोतवाली सोनप्रयाग, चैकी गौरीकुण्ड व चैकी फाटा का आकस्मिक निरीक्षण भी किया। उनके द्वारा इन थाना चैकियों से सम्बन्धित कस्बों व बाजारों के आगामी यात्राकाल के दृष्टिगत की जा सकने वाली पार्किंग व यातायात के दृष्टिगत निरीक्षण कर सम्बन्धित प्रभारियों को आवश्यक दिशाकृनिर्देश दिये गये।
इस दौरान उन्होने चैकी फाटा, चैकी गौरीकुण्ड व कोतवाली सोनप्रयाग में यात्रा काल में नियुक्त होने वाले पुलिस बल के सापेक्ष अभी से बुनियादी सुविधायें विकसित किये जाने हेतु किये जा सकने वाले निर्माण कार्यों का प्रस्ताव उपलब्ध कराये जाने व प्रचलित कार्यों को समय से पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये गये।
उन्होने पुलिस के प्रशासनिक भवनों व बैरकों, भोजनालयों के सौंन्दर्यीकरण की कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये। उन्होने बढ़ती सर्दी के दृष्टिगत पुलिस कार्मिकों के कल्याणार्थ उपलब्ध कराये गये उपकरणों व सामग्री का उपयोग किये जाने के निर्देश दिये गये। साथ ही आगामी समय में यात्रा के दृष्टिगत सोनप्रयाग व सीतापुर स्थित पार्किंगों के अतिरिक्त अन्य वैकल्पिक पार्किंग स्थल चयनित किये जाने के निर्देश दिये गये।
यात्रा के दौरान ऐसे स्थल जिनमें गत वर्ष के दौरान यातायात संचालन में दिक्कतें आयी थी, इनका विवरण समय रहते उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये गये ताकि समय रहते सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाओं से समन्वय स्थापित कर आगामी समय के यात्राकाल में दिक्कतों को दूर किया जा सके। सम्पूर्ण यात्रा मार्ग पर ऐसे स्थल जो कि खतरनाक हो सकते हैं, ऐसे डेंजर जोनों की सूची तैयार कर समय से कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये ताकि इनका समय रहते ट्रीटमेंट किये जाने हेतु सम्बन्धित विभागों से पत्राचार किया जा सके। बढ़ती ठंड के दृष्टिगत सभी कार्मिकों को स्वयं का ध्यान रखते हुए कर्तव्य निर्वहन के निर्देश दिये गये। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी विमल रावत, पुलिस उपाधीक्षक, ऑपरेशन्स हर्षवर्द्धनी सुमन, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोनप्रयाग देवेन्द्र असवाल, थाना प्रभारी गुप्तकाशी अजय जाटव, चैकी प्रभारी गौरीकुण्ड मंजुल रावत, चैकी प्रभारी फाटा विजय शैलानी, चैकी प्रभारी जखोली कुलेन्द्र सिंह रावत, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सोनप्रयाग ललित मोहन भटृ मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button