उत्तराखंडराजनीति

कांग्रेस प्रत्याशी अनुकृति गांव-गांव जाकर कर रहीं जनसम्पर्क

लैंसडाउन। जनपद पौड़ी गढ़वाल की हॉट सीट लैंसडाउन में चुनावी मुकाबला लगातार रोचक होता जा रहा हैं। लैंसडाउन विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अनुकृति गुसाईं रावत के द्वारा लगातार गांव दर गाँव जनसम्पर्क किया जा रहा हैं। लैंसडाउन विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अनुकृति गुसाईं ने कार्यकर्ताओं के साथ शनिवार को रिखणीखाल व नैनीडांडा ब्लॉक के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर उन्हें अपना आशीर्वाद देने की अपील की। शनिवार को उन्होंने चेराडांडा, तोल्यूडांडा, द्वारी, कोरयाला तोल्यूं, गाड़ियोंपुल, सोलीखांद, पाणीसैंण आदि गांवों में जनसंपर्क व जनसभाएं कर मतदाताओं को पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों और भाजपा सरकार की नाकामियों से अवगत कराया। कहा कि क्षेत्रीय विधायक ने पिछले दस सालों में यदि काम किया होता तो वह धरातल पर दिखता। सड़कों, स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। शिक्षा के क्षेत्र में भी कोई कार्य नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें जनता का आशीर्वाद मिला तो क्षेत्र में कौशल विकास के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बना उन्हें सशक्त बनाया जाएगा। साथ ही क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क आदि मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने ग्रामीणों से उन्हें अपना आशीर्वाद देने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button