उत्तराखंड

सड़क हादसे में एक की मौत, छह घायल

रूड़की। देहरादून हाईवे पर रायपुर चौक के पास एक ट्रक ने आटो को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि वृद्धा समेत छह लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सफरपुर गांव निवासी कामिल (27) लैंटर का सरिया बांधने का काम करता है। वह दो दिन पहले देहरादून किसी काम से गए थे। गुरुवार को वह देहरादून से भगवानपुर आए। वहां से वह किसी काम के लिए रायपुर गांव गए। इसके बाद वह रुड़की आने के लिए रायपुर से आटो में सवार हुए।
जैसे ही आटो रायपुर चौक के पास पहुंची पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने आटो को टक्कर मार दी। हादसे में आटो में सवार सभी सात लोग घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के व्यक्तियों ने सभी घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने कामिल को मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा हादसे में सचिन निवासी मंडावर, जुबैर निवासी छुटमलपुर, आदिल निवासी खाताखेड़ थाना झबरेड़ा, मजफूज निवासी सिसौना थाना भगवानपुर, ताहिर निवासी फतेहपुर, जिला सहारनपुर, खातून निवासी तलहेडी बुजुर्ग थाना देवबंद, उप्र घायल हुए हैं। पुलिस आरोपित चालक की तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button