उत्तराखंडराजनीति

केजरीवाल के आवास पर भाजयुमो की गुंडागर्दी के खिलाफ आप ने किया प्रदर्शन, पुतला फूंका

देहरादून। आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आप युवा मोर्चा अध्यक्ष नितिन जोशी के नेतृत्व में गांधी पार्क से घंटाघर तक कूच करते हुए भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा का पुतला दहन किया। इस मौके पर आप युवा मोर्चा अध्यक्ष नितिन जोशी ने कहा कि दिल्ली में आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल के घर पर भाजपाई कार्यकर्ताओं द्वारा हमले और तानाशाही के विरोध में यह पुतला दहन किया गया है।
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा इस तरह की गुंडागर्दी को कतई भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और लोकतंत्र में ऐसी शर्मनाक घटना की कोई जगह नहीं है। भाजपा सच की आवाज को नहीं दबा सकती और जिस तरीके से भाजपा द्वारा अरविंद केजरीवाल जी के घर पर तोड़फोड़ की गई है वह एक निंदनीय घटना है।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि भाजपा के चाल चरित्र में गुंडागर्दी  है आप के पंजाब में जीत के बाद ये बौखला गए और अरविंद केजरीवाल की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए ऐसे कामों को अंजाम दे रहे हैं जिसकी  आम आदमी पार्टी  पुरजोर विरोध करते हुए इनके खिलाफ आगे भी आवाज बुलंद करेगी। इस दौरान आप युवा मोर्चा अध्यक्ष नितिन जोशी के अलावा अमेंद्र बिष्ट ,योगेंद्र चौहान , भगवती प्रसाद, सुशील सैनी, आरती राणा ,रामप्रकाश, सुधीर पंथ ,आकाश गॉड, अभिषेक ,वसीम अंसारी, नवाज सिद्दीकी, मोहित जोशी ,रेनू कटारिया, अर्चित कुकरेती, मनसूर अली, तुलसीदास राठौड़, सोनू सहगल, शाहिद, राजेश कोठारी, आकाश भट्ट और सत्येंद्र कुमार मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button