उत्तराखंड

ग्रोथ मॉनीटिरिंग एंव स्क्रनिंग ड्राइव का आयोजन

देहरादून। बाल रोग विशेषज्ञ डा. (मेजर) गौरव मुखीजा एंव मेदांजली हेल्थकेयर व नालंदा हेल्थकेयर के सहयोग से देहरादून के विभिन्न स्कूलों में कुपोषण जैसी बुराई को जड़ से खत्म करने के लिए बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य के लिये निशुल्क ग्रोथ मॉनीटिरिंग एंव स्क्रनिंग ड्राईव का आयोजन किया जा रहा है।
इस श्रृंखला में राजकीयविद्यालय अजबपुर, केंद्रीय विद्यालय आईआईपी, सौभाग्यम इंटर्नैशनल नवादा एवं पोल्यकिडस की विभिन्न शाखाओं के बाद  आज किदजी शास्त्री नगर में 50 बच्चों की डब्ल्यूएचओ और आईएपी ग्रोथ चार्ट्स द्वारा ग्रोथमॉनिटरिंग की गयी। इसके अलावा सभी बच्चों की नूट्रिशनल स्क्रीनिंग और अनाएमिया स्क्रीनिंग की गयी। इस शिविर के दौरान बच्चों के माता पिता भी वहाँ उपस्थित रहे, जिन्हें पोषण संबंधी मुद्दों और बीमारियों के लिए मुफ्त परामर्श देने के साथ-साथ उन्हें बेहतर स्वास्थ्य के लिए जागरूक भी किया गया। डा॰ मुखीजा ने अध्यापकगनो की सराहना की और यह आवेदन किया कि इस मुहीम को सफल बनाने के लिए वे सब बढ़चढ़ कर हिस्सा लें। इस दोरान डा० गौरव मुखीजा ने मेदांजलि एवं नालंदा हेल्थकेयर का अभिनंदन किया जिन्होंने निष्ठापूर्वक इस मुहीम को जन जन तक पहुँचाने का निश्चय किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button