देश-विदेश

भीषण ट्रेन हादसा: 50 लोगों की मौत, 350 से अधिक घायल

बालासोर: ओडिशा के बालासोर जिले में बहानागा रेलवे स्टेशन के पास एक भीषण ट्रेन हादसा हो गया। बहनागा स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस और मालगाड़ी आपस में टकरा गईं। अधिकारियों का कहना है कि अब तक 50 लोगों की मौत, 350 से अधिक घायल हो गए हैं। ओडिशा के बालासोर जिले में बहानागा रेलवे स्टेशन के पास एक भीषण ट्रेन हादसा हो गया। बहनागा स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस और मालगाड़ी आपस में टकरा गईं। अधिकारियों का कहना है कि अब तक 50 लोगों की मौत, 350 से अधिक घायल हो गए हैं। वहीं, तलाशी और बचाव अभियान के लिए टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। ट्रेनों की टक्कर इतनी जोरदार थी कि कोरोमंडल एक्सप्रेस पटरी से उतरी और उसके कई डिब्बे मालगाड़ी पर चढ़ गए। रिपोर्ट के मुताबिक, तीन ट्रेनों की टक्कर में सबसे पहले दुरंतो एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकराई फिर कोरोमंडल भी आकर टकरा गई। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि ट्रेन का इंजन मालगाड़ी के डिब्बों के ऊपर चढ़ गया है। मृतकों के परिजनों के लिए रेल मंत्रालय ने मुआवजे का एलान किया है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायल लोगों के लिए 2 लाख रुपए और मामूली चोटों वाले लोगों के लिए 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के बालासोर जिले में हुई ट्रेन दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से बात की और स्थिति का जायजा लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button