उत्तराखंडपर्यटन

उत्तराखंड की पारंपरिक शैली एवं संस्कार को संजोए है नमः रिजॉर्ट

देहरादून। हमारा उत्तराखंड पूरे भारतवर्ष में डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए  पहली पसंद बन चुकी है। हमारे इस उत्तराखंड में ईश्वर का  अंश एवं प्रकृति दोनों समानांतर रूप से हर तरफ  दिखाई देती है जहां एक तरफ चार धाम यात्रा,  गंगा, यमुना, हरिद्वार, ऋषिकेश के साथ-साथ  अन्य धार्मिक स्थल पूरी दुनिया में ख्याति प्राप्त कर  चुका है एवं  विश्व भर से लोग हमारे उत्तराखंड में दर्शन के लिए आते हैं। वहीं दूसरी ओर जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क, राजाजी नेशनल पार्क ,  नंदा देवी नेशनल पार्क , गंगोत्री नेशनल पार्क एवं वैली ऑफ फ्लावर नेशनल पार्क  मौजूद है एवं दुनिया के हर कोने से सैलानी यहां पर  अपनी छुट्टियां बिताने आते हैं।  पर्यटक के इस यात्रा को और रोमांचित और यादगार  बनाने के लिए  जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के अंदर  कोसी नदी के किनारे  नमः रिजॉर्ट जिम कॉर्बेट, अ मेंबर ऑफ रेडिसन इंडिविजुअलस  के  द्वारा निर्माण किया गया है, जो कि पर्यटकों के इस यात्रा को और  रोमांचक और यादगार बना रहा है।
मेधातिथि भट्टाचार्जी जनरल मैनेजर नमः रिजॉर्ट जिम कॉर्बेट, अ मेंबर ऑफ रेडिसन इंडिविजुअलस, बताते हैं पर्यटक नमः रिजॉर्ट जिम कॉर्बेट  सिर्फ अपनी छुट्टियां बिताने ही नहीं आते बल्कि वे अपने जीवन के अनमोल पलों को भी यहां पर रहकर  संजोते हैं।  देश के अन्य राज्यों के साथ-साथ उत्तराखंड के युवा भी अपने जीवन की पहली शुरुआत  के लिए भी हमारे इस रिजॉर्ट को बहुत पसंद करते हैं।  डेस्टिनेशन वेडिंग हो या फिर प्री वेडिंग शूट युवाओं के लिए हमारा यह नमः रिजॉर्ट अब पहली पसंद बन चुका है।  हमारे यहां पर कई ऐसे माता-पिता भी  आते हैं जो अपने छुट्टियां बिताते के साथ-साथ हमारे  रिजॉर्ट में अपने बेटे- बेटियों एवं अन्य रिश्तेदारों के लिए  डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए वेन्यू देखकर जाते हैं  और अपने लोगों को प्री वेडिंग शूट एवं शादी  एवं अन्य समारोह के लिए हमारे इस नमः रिजॉर्ट  को अपनी पहली पसंद रखते हैं।  कुछ लोगों के लिए  यह निस्संदेह एक सपने के सच होने जैसा है। मेधातिथि भट्टाचार्जी  आगे बताते हैं कि आज के युवाओं में नई जिंदगी शुरू करने का अंदाज धीरे-धीरे बदल रहा है।  अब आप देख सकते हैं कि हर शादी समारोह में भी बदलाव आ रहा है।  हर साल हजारों जोड़े शादी के मौसम में यहां रहने आते हैं और हमारी सभी सुविधाओं के साथ-साथ हमारे रिसॉर्ट की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेते हैं और उनमें से कई तो पहले से तारीख तय करके बुकिंग भी कराते हैं।  हमारे कई मेहमान ऐसे भी हैं जो अपने कुछ रिश्तेदारों और दोस्तों के लिए नमः रिजॉर्ट देखने आते हैं, जो हमें परफेक्ट डेस्टिनेशन वेडिंग प्लेस का खिताब भी देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button