उत्तराखंडराजनीति

गदरपुर और बाजपुर में आप प्रभारी ने किया डोर टू डोर प्रचार

-दिल्ली जैसा मॉडल उत्तराखंड में भी बनाएंगेः दिनेश मोहनिया, आप प्रभारी

गदरपुर/बाजपुर। आप प्रभारी दिनेश मोहनिया लगातार आप प्रत्याशियों के लिए चुनावी मैदान में डटे हुए हैं। आप प्रभारी प्रत्याशियों के साथ जाकर उनकी विधानसभाओं में डोर टू डोर प्रचार में लगे हुए हैं। कल जहां आप प्रभारी ने बागेश्वर और अल्मोडा में  प्रचार किया तो वहीं आज वो डोर टू डोर प्रचार करने के लिए वो गदरपुर और बाजपुर  पहुंचे जहां उन्होंने आप प्रत्याशी जनरैल काली के साथ मिलकर डोर टू डोर प्रचार किया। उन्होंने बाजार में पहुंचकर दुकानदारों और लोगों से मिलकर उन्हें आप पार्टी की सभी गारंटियां बताई और पर्चें भी बांटे। उन्होंने कहा कि आप पार्टी को जनता का अपार प्रेम और समर्थन मिल रहा है। बीजेपी और कांग्रेस से लोग परेशान हो चुके हैं और अब लोग बदलाव चाहते हैं। 21 साल पहले बने राज्य में आज भी लोग समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां के युवाओं को जनता को अन्य सभी वर्गों को नेताओं और सरकारों ने ठगने का काम किया है। इसके बाद वो बाजपुर पहुंचे जहां उन्होंने  सुनीता बाजवा के साथ मिलकर डोर टू डोर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने कहाअब जनता काम की राजनीति पर विश्वास करती है। जनता को मालूम है कि अरविंद केजरीवाल जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं। दिल्ली को अरविंद केजरीवाल ने एक मॉडल के रुप में स्थापित करने का काम किया है और उत्तराखंड में भी एक बेहतर मॉडल बनाने का काम आप पार्टी की सरकार करेगी। उन्होंने कहा कि अब जनता आप पार्टी की सरकार बनाने जा रही है और इस बार जरुर प्रदेश का नवनिर्माण होकर रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button