उत्तराखंड

मंत्री महाराज ने ‘मानसखण्ड‘ झांकी को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

हरिद्वार। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने बृहस्पतिवार को प्रेमनगर आश्रम से राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड-2023 में प्रथम स्थान पर रही, उत्तराखण्ड राज्य की झांकी ‘‘मानसखण्ड‘‘ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखण्ड की झांकी को राज्य गठन के बाद से पहली बार प्रथम स्थान मिला है, जो हमारे लिये तथा देवभूमि उत्तराखण्ड के लिये गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि इस झांकी में जागेश्वर मन्दिर, कार्बेट नेशनल पार्क, ऐपण कला, योग तथा वनों का समावेश किया गया है। यह झांकी 05 अप्रैल से 18 मई प्रदेश के विभिन्न स्थानों में प्रदर्शित की जायेगी। सतपाल महाराज ने आगे बताया कि उत्तराखण्ड राज्य की झांकी ‘‘मानसखण्ड‘‘ आम जनता के सम्मुख प्रदर्शन किये जाने हेतु 06, 07, 08 अप्रैल को जनपद हरिद्वार के मुख्य स्थानों-हरिद्वार (शहर), लक्सर, खानपुर, नारसन, भगवानपुर, बहादराबाद, रूड़की मंे भ्रमण करेगी ताकि हर क्षेत्र के लोग इस उपलब्धि से वाकिब होते हुये उत्तराखण्ड की गौरवशाली संस्कृति व परम्परा पर गर्व करेंगे। इस अवसर पर जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन सहित सम्बन्धित पदाधिकारी एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button