उत्तराखंडराजनीति

बजट में किसानों की अनदेखी की गई: आम आदमी पार्टी

’देहरादून। आम आदमी पार्टी के गढ़वाल मीडिया प्रभारी व प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र सिंह आनंद ने एक बयान जारी कर केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा सदन में पेश किए गए बजट पर निराशा व्यक्त की है। उन्होंने कहा यह देश किसानों का है और आज भी लगभग 75ः लोग गांव में निवास करते हैं भारतवर्ष विश्व में किसान देश के नाम से भी जाना जाता है लेकिन यह बहुत दुख की बात है की आज जो बजट पेश किया गया उसमें किसानों की अनदेखी की गई उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा निरंतर किसानों पर अत्याचार किए जा रहे हैं उन्होंने कृषि बिल का हवाला देते हुए कहा कि इससे पूर्व भी केंद्र सरकार द्वारा किसानों के उत्पीड़न के लिए कृषि बिल लाए गए लेकिन जब उसका पूरे देश में विरोध हुआ तो केंद्र सरकार को यह बिल वापस लेना पड़ा और मुंह की खानी पड़ी।
उन्होंने इसके साथ ही इस बजट में युवाओं और ग्रहणीयो के लिए कुछ भी ना होने पर चिंता व्यक्त की उन्होंने कहा आज का भारत युवा भारत है क्योंकि यहां ज्यादातर युवा है लेकिन फिर भी युवाओं की अनदेखी की गई जोकि निंदनीय है उन्होंने कहा मोदी जी ने प्रतिवर्ष दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया था क्या वह जुमला था ? और युवाओं ने जिस आशा उम्मीद के साथ आपको अपना मत दिया क्या आप उन वायदों से मुकर नहीं रहे ? उन्होंने कहा कि ग्रहणी ओं के लिए भी बजट में अनदेखी की गई उनके लिए कोई भी ऐसी सौगात नहीं है जिससे वह इस बढ़ती महंगाई में अपना गुजर-बसर ठीक ढंग से कर सकें।
उन्होंने कहा मिडिल क्लास और लोअर मिडल क्लास के लिए यह बजट निराशाजनक है इस बजट में केवल उद्योगपतियों पूंजी पतियों का ध्यान रखा गया है जो कि भविष्य के लिए ठीक नहीं है उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी एवं केंद्र सरकार प्रारंभ से ही पूंजी पतियों का खास ध्यान रखती आई है और इस बजट में भी उसने पूंजी पतियों का ही ध्यान रखा है जो कि निराशाजनक है उन्होंने कहा कि आज युवा, ग्रहणी, किसान, छोटे व्यापारी ,लघु उद्योग इस बजट से निराशा के अंधकार में डूब गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button