उत्तराखंडराजनीति

टिहरी पहुंचने पर किशोर का हुआ भव्य स्वागत

टिहरी। भाजपा में शामिल होने के बाद किशोर उपाध्याय नागणी व चंबा होने के बाद नई टिहरी पहुंचे। जहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने ढोल-दमाऊं के साथ किशोर उपाध्याय का भाजपा में स्वागत किया। किशोर उपाध्याय ने नई टिहरी के हनुमान चौक पर आम लोगों से मुलाकात करते हुये भाजपा के जिला कार्यालय पहुंचे। जहां पर भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से उन्होंने चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा की। लंबे समय से टिहरी से चुनाव लड़ने को लेकर किशोर उपाध्याय की चुप्पी से बाद आखिदी दौर में भाजपा में इंट्री से टिहरी सीट के समीकरणों में पूरी तरह से उलटफेर हो गया। भाजपा में शामिल होने के बाद पूरी जोश से किशोर आम लोगों के बीच पहुंचे। उन्होंने लोगों से आशीर्वाद मांगा। लोगों ने भी जगह-जगह पर उनका ढोल-दमाऊं के स्वागत के साथ उन्हें शुभकामनायें दी। भाजपा में किशोर उपाध्याय की इंट्री व सिटिंग विधायक डा धन सिंह नेगी के कांग्रेस में चले जाने को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने कहा कि जो कांग्रेस में गये, उनका व्यक्तिगत फैसला है। किशोर का पार्टी में स्वागत है। पार्टी उनके साथ खड़ी है। पूरी जोश के साथ उन्हें टिहरी सीट पर चुनाव लड़वाया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button