उत्तराखंड

पोक्सो का आरोपी 50 हजार का इनामी भगवानपुर पुलिस ने दबोचा

हरिद्वार। इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत के कठघरे में खड़ा करने के लिए एसएसपी अजय सिंह के दिए गए निर्देशों पर काम कर रही पुलिस टीम ने 14 जुलाई 2016 को हरिद्वार निवासी युवती की तहरीर पर थाना भगवानपुर में दर्ज बलात्कार, जान से मारने की धमकी व पोक्सो अधिनियम में लगातार फरार चल रहे विजयनगर कानपुर उत्तर प्रदेश निवासी 50 हजार के इनामी आरोपी कमलेश सक्सेना उर्फ रवि सक्सेना पुत्र सुरेश चन्द सक्सेना को दबोचने में सफलता हासिल की है।
आरोपी के लगातार फरार चलने के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी के घर की भी कुर्की की थी। 27 सितम्बर 2017 को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया। किन्तु कुछ समय पश्चात न्यायालय से जमानत मिलने के बाद आरोपी लगातार फरार चल रहा था जिस पर न्यायालय ने आरोपी को भगौडा घोषित किया था। भगोड़े आरोपी पर एसएसपी हरिद्वार ने 20 अप्रैल 2022 को 25 हजार का ईनाम घोषित करने के पश्चात आईजी गढवाल रेंज करण सिंह नगन्यालने 14 दिसम्बर 2022 को 50 हजार का ईनाम घोषित किया गया।
आरोपी की तलाश में लगातार कोशिश कर रही टीम ने आरोपी कमलेश सक्सेना उर्फ रवि सक्सेना को राजा मार्केट थाना चकेरी जिला कानपुर उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक सतेन्द्र बुटोला, उप निरीक्षक विपिन कुमार, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार व कांस्टेबल उवैदुल्ला शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button