उत्तराखंड

गुलदार ने पांच वर्षीय बच्चे को निवाला बनाया

पौड़ी। पौड़ी जिले के चाकीसैंण तहसील स्थित बड़ेथ गांव में गुलदार ने एक पांच वर्षीय बच्चे को निवाला बना लिया। घटना गुरुवार देर रात की है। जिसकी जानकारी शुक्रवार सुबह मिली। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार पांच वर्षीय आर्यन रावत पुत्र लाल सिंह रावत के गायब होने की सूचना मिली। मौके पर जाकर पता लगा कि उसे गुलदार ने निवाला बना लिया है। पुलिस, राजस्व पुलिस, वन विभाग की टीम व ग्रामीणों के सहयोग से बच्चे का शव सुबह जंगल में बरामद कर लिया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में पिंजरा लगाए जाने समेत अन्य कार्रवाई की जा रही है।
देवघार रेंज से सटे ग्राम पंचायत कूणा के खेड़ा डौरा और आसपास के क्षेत्रों में गुलदार के सक्रिय होने से लोगों में दहशत है। ग्रामीणों के अनुसार बीते बुधवार की रात को गुलदार ने घर से कुछ दूरी पर खूटे में बंधे मूर्ति सिंह के बैल को अपना शिकार बना लिया। आए दिन गुलदार आबादी क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। दो दिन पूर्व भी गुलदार ने एक बकरी को निवाला बनाया गया। बीते मंगलवार को गुलदार डणडे पानी के निकट दिखाई दिया था। जिससे पशु पालक चिंतित हैं। एक सप्ताह पूर्व भी कूणा गांव के मुंडाली धार में घर के निकट गुलदार दिखाई दिया था। लोगों का कहना है कि गुलदार चार से पांच फीट लंबा है। गुलदार अब तक करीब आधा दर्जन पशुओं को मार चुका है। ग्राम पंचायत कूणा की प्रधान रीता जगलान का कहना है कि उनकी पंचायत में लगातार गुलदार का मूवमेंट बना हुआ। जिससे लोगों में भय बना हुआ है। उन्होंने विभाग ने गश्त बढ़ाने और पीड़ित पशुपालकों को मुआवजा दिलाने की मांग की है। वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button