आईक्यूएसी ने स्मार्ट बोर्ड प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया

नरेंद्रनगर। धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेंद्रनगर में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (प्फ।ब्) के तत्वावधान में स्मार्ट बोर्ड प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य महाविद्यालय के प्राध्यापकों को आधुनिक शिक्षण तकनीकों से परिचित कराना तथा डिजिटल शिक्षण को बढ़ावा देना है। कार्यशाला का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य प्रो प्रणिता नंद द्वारा किया गया। अपने उद्घाटन संबोधन में उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में स्मार्ट कक्षाएं शिक्षा प्रणाली का अभिन्न हिस्सा बन चुकी हैं और शिक्षकों के लिए तकनीकी दक्षता अत्यंत आवश्यक है।
कार्यशाला में डॉ हिमांशु जोशी ने स्मार्ट बोर्ड के संचालन, डिजिटल सामग्री के उपयोग, इंटरएक्टिव टीचिंग तकनीकों तथा ऑनलाइन संसाधनों के प्रभावी प्रयोग पर विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रतिभागियों को व्यावहारिक सत्रों के माध्यम से स्मार्ट बोर्ड की विभिन्न विशेषताओं का उपयोग करना भी सिखाया गया।
आईक्यूएसी समन्वयक डॉ सृचना सचदेवा ने बताया कि इस प्रकार की कार्यशालाएं शिक्षण गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए निरंतर आयोजित की जाती रहेंगी। उन्होंने कहा कि डिजिटल माध्यमों के प्रयोग से शिक्षण अधिक प्रभावी और रोचक बनाया जा सकता है।
कार्यशाला में महाविद्यालय के सभी संकायों के प्राध्यापकों ने सक्रिय सहभागिता की और प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी बताया। धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
कार्यशाला में सभी प्राध्यापक गण उपस्थित रहे।





