उत्तराखंड

राफ्ट पलटने से पर्यटक की मौत

ऋषिकेश। गंगा में पर्यटकों की राफ्ट पलटने से  एक पर्यटक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल से पर्यटकों का दल ऋषिकेश घूमने आया है।
मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से 14 पर्यटकों का दल ऋषिकेश घूमने आए है। पर्यटकों का दल दो अलग-अलग राफ्ट में सवार हुआ। सभी लोग राफ्टिंग के लिए शिवपुरी से रवाना हुए। तभी शिवपुरी से आगे मुनि की रेती से करीब आठ किलोमीटर पहले रोलर कोस्टर रैपिड पर राफ्ट पलट गई। राफ्ट के साथ चल रही एक अन्य कयाक के गाइड की मदद से सभी पर्यटकों को बाहर निकाला गया। वहीं, एक पर्यटक शुभाशीष बर्मन के पेट में ज्यादा पानी चला गया और वो बेहोश हो गए। उन्हें राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुभाशीष बर्मन यहां अपनी पत्नी और दो बेटियों समेत अपने मित्रों के साथ घूमने आए थे। वो पंजाब नेशनल बैंक कोलकाता के सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। राफ्ट हादसे में जान गंवाने वाले शुभाशीष बर्मन (उम्र 62 वर्ष) पुत्र फनींद्र कुमार बर्मन, निवासी- 716 विद्यासागर रोड, थाना बड़ानगर दमदम बेदियापाड़ा, कोलकाता पश्चिम बंगाल के निवासी थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button