उत्तराखंड

सुशासन यात्रा आने वाले समय में प्रेरणा का काम करेगी

देहरादून। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने वीरवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में ‘सुशासन यात्रा’ के तहत 12 राज्यों से आए हुए भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने इस यात्रा को प्रदेश कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा युवा मोर्चा निरंतर राजनीति में रहते हुए सामाजिक कार्यों को कर रहा है, मगर जिस प्रकार से यह यात्रा विभिन्न राज्यों में निकाली जा रही है और उत्तराखंड के 4 जिलों में इस यात्रा के विभिन्न पड़ावों पर उत्तराखंड को जानने और समझने का जो युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रयास करेंगे। वह उनके लिए आने वाले समय में प्रेरणा का काम करेगा और देव भूमि उत्तराखंड की के अतिथि देवो भव और आत्मीयता का अनुभव इन 4 दिनों में उनको देखने को मिलेगा।
उन्होंने कहा कि आप उस राज्य में आए हैं जहां बाबा केदार से लेकर बद्री विशाल और गंगा- यमुना का उद्गम स्थान है तो अपने आप में यह राज्य आप सभी के लिए विशेष हो जाता है। पर्यटन की दृष्टि से भी यह विश्व विख्यात है उत्तराखंड की जितनी जनसंख्या है उससे कई गुना ज्यादा पर्यटक भारत और भारत के बाहर से यहां का भ्रमण करने आते हैं, बहुत राज्य इस श्रेणी में भी नही आते हैं जो अपनी जनसंख्या से ज्यादा पर्यटकों का आगमन देखने को उनको मिलता होगा।
मदन कौशिक ने कहा कि यहां पर विभिन्न औद्योगिक क्षेत्र है जिसमें मुख्यतरू हरिद्वार, देहरादून और ऊधमसिंह नगर है। उन्होंने ने कहा कि यहां एशिया की सबसे बड़ी टिहरी झील है जिसकी लंबाई 42 किलोमीटर के लगभग है आपको उसका अनुभव भी इस यात्रा में मिलेगा। उन्होंने बताया कि हीरो मोटरसाइकिल का उत्पादन भी उत्तराखंड में बहुत तेजी से होता है। पतंजलि जैसा योग पीठ और यहां का फूड पार्क विश्व विख्यात है
यह राज्य धार्मिक रूप से तो विश्व विख्यात है साथ-साथ पर्यटन के लिए भी संपन्न राज्य है उन्होंने यात्रा के साथियों से कहा कि आप विभिन्न भाषाओं को बोलने वाले हैं इस यात्रा में आप एक दूसरे की बातों को समझें और उस को ग्रहण करें ।सुशासन की बात अगर आज होती है तो मात्र भाजपा शासित राज्य में होती है, यह भी हमारी कार्यप्रणाली का अभिन्न अंग है।
भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार ने कहा कि इस यात्रा में सभी के लिए नए अनुभव मिलेंगे और वह संगठन के और उनके हित में होंगे। इस यात्रा के माध्यम से विभिन्न राज्यों से आए हुए युवा मोर्चा के पदाधिकारियों का आपस में एक नाता बन जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाला समय राजनीतिक क्षेत्र में युवाओं का ही होगा राजनीतिक क्षेत्र में किस स्तर तक हमको स्थापित होना है वह हमारी कार्यशैली पर निर्भर करता है। राजनीतिक कार्यशैली को बढ़ाने के लिए क्या-क्या सार्थक कर सकते हैं उस और निरंतर अध्ययन और प्रवास वाली विशेषता हम सभी के लिए अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देव भूमि के नाम से  विश्व विख्यात है । यहां कंकड़ कंकड़ में शंकर का वास है यहां बाबा भोलेनाथ का प्रभाव से लेकर केदार बाबा और विश्व विख्यात गंगा और यमुना की धारा यहां से प्रवाहित  होती है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य उत्तराखंड को जानने और समझने का है और जब यहां से अपने-अपने प्रदेशों में जाएंगे तो वहां पर इन अनुभव को साझा करेंगे। आप लोगों को अनुभव होना चाहिए कि वास्तव में यह देवभूमि है। इस यात्रा से जुड़े छोटी-छोटी स्मरण की बातें भी साथ लेकर जाएं भाजपा की वैचारिक अधिष्ठान का यह सुशासन यात्रा के माध्यम से जिस प्रकार से पूरे भारत में किया जा रहा है। यह अपने आप में एक दूसरे को जानने और समझने का एक अद्भुत प्रयास है और युवा मोर्चा इसको आत्मसात कर रहा है। सर्वांगीण विकास के साथ हमारा कितना संबंध है कुछ और भी चिंतन करना आवश्यक है।
प्रदेश महामंत्री व युवा मोर्चा प्रभारी कुलदीप कुमार जैसा कि नाम है वैसा ही यात्रा में परिलक्षित होता दिख रहा है। उन्होंने कहा भाजपा अपने राज्यों में भ्रष्टाचार मुक्त शासन दे रही है उसको समझने का इन यात्रा के माध्यम से एक अवसर मिलेगा निश्चित रूप से उत्तराखंड देव भूमि है। देवभूमि में हमारी सरकार द्वारा चलाए जा रहे सुशासन को समझेंगे। हमारा संगठन और हमारी सरकार के माध्यम से हम पूरे प्रदेश के अंदर जो सुशासन के कार्य हो रहे हैं उनको समझने का प्रयास करेंगे उन्होंने 12 राज्यों से आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत गत किया और उनको विश्वास दिलाया सुशासन यात्रा के माध्यम से उत्तराखंड में जो भाजपा के  पूर्व मुख्यमंत्री और आज के मुख्यमंत्री जो सुशासन उपलब्ध कराया गया है उस रचना को समझने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर युवा मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिनव प्रताप सिंह, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रोहन सहगल, प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, महामंत्री हरजीत सिंह, कार्यक्रम के संयोजक सुधीर जोशी और युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button