उत्तराखंडबड़ी खबर

कोर्ट में पेशी के दौरान गुप्ता बंधुओं पर फेंकी स्याही

देहरादून। देहरादून के मशहूर बिल्डर सतेंदर साहनी (बाबा) की ख़ुदकुशी के प्रकरण में जेल भेजे गए अजय गुप्ता और उनके बहनोई अनिल गुप्ता (गुप्ता बंधु) को शनिवार को दून की एक कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया। इस दौरान पुलिस वाहन से नीचे उतरते ही गुप्ता बंधुओं का सुराज सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध करते हुए नारेबाजी की! इसी बीच किसी कार्यकर्ता ने अजय गुप्ता और अनिल गुप्ता पर स्याही फेंक दी। स्याही उनके कपड़ों पर गिरी, जबकि कुछ छींटे उनके चेहरे पर भी पड़े। पुलिस ने किसी तरह उन्हें प्रदर्शनकारियों से बचाकर कोर्ट परिसर में पहुंचाया।

Related Articles

Back to top button