उत्तराखंडराजनीति

निर्दलीय प्रत्याशी बीर सिंह पंवार ने की लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील

देहरादून। निर्दलीय प्रत्याशी बीर सिंह पंवार ने अपना चुनाव प्रचार अभियान तेज कर सैकड़ों समर्थकों के साथ देहरा खास, पथरी बाग, कन्हैया विहार, मोहब्बेवाला आदि क्षेत्रों में घर घर जाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। कन्हैया विहार में उन्होंने एक जनसभा को भी संबोधित किया।
ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए पंवार जहां एक और भाजपा के प्रत्याशी विनोद चमोली और कांग्रेस के प्रत्याशी दिनेश अग्रवाल पर हमलावर रहे ,तो वहीं भाजपा के खिलाफ बोलने से बच रहे हैं। मातृशक्ति और युवा शक्ति चुनाव प्रचार में उनके साथ लगे हैं। यही नहीं पंवार समर्थक अलग-अलग टोलियां बनाकर अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाताओं के पास जा रहे हैं । इसी बीच कल टिहरी बांध विस्थापित समिति ने उन्हें अपना पूरा समर्थन दिया।  इससे पूर्व सोमवार को आम आदमी सेना ने भी अपने समर्थन देने की घोषणा की। पंवार ने पूरी ताकत के साथ प्रचार कार्य को और तेज कर दिया है। सुबह 8 बजे से रात्रि 11 बजे तक लगातार जनसंपर्क में लगे हुए हैं। संपर्क के दौरान उनके साथ अनिल डोभाल, गिरिराज उनियाल, रमेश थपलियाल ,उस्मान कांता भंडारी, रजनी नेगी, सरस्वती उनियाल अर्चना रावत रजनी पंडित किरन रावत सुषमा भट सुशीला रावत अंजू नेगी अरुण नेगी शकुंतला रावत डोली कामिनी रावत विद्या कामिनी रावत लक्ष्मी ठकुरी पुष्पा नौटियाल आशा गुसाईं पूजा फरासी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button