हिंदू सम्मेलन में जात-पात को विदाई देकर हिंदू-हिंदू भाई-भाई का संकल्प लिया गया

मसूरी। मसूरी नगर पालिका टाउन हाल में विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में हिंदुओं ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि महंत लोकेश दास ने आहवान किया कि अब हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई का नारा नहीं चलेगा अब जात पात की करो विदाई हिंद हिंदू भाई भाई का नारा बुलंद किया जायेगा।
नगर पालिका टाउन हाल में आयोजित हिंदू सम्मेलन में मुख्य वक्ता महंत लोकेश दास ने कहा कि पूरे भारत में आरएसएस के स्थापना दिवस के मौके पर किया जा रहा है ताकि हिंदुओं को एक साथ ला सके व जाति में न बटें, सबको एक होकर रहना चाहिए ताकि सामाजिक समरसता बढ सके।जातियों में न बंटे। सभी ईश्वर की संतान है। जब भगवान ने कोई भेद भाव नहीं किया तो हम भी न करें। जिस तहर राम की जयंती मनाते है उसी तरह बाल्मीकि जयंती भी मनाये। ताकि पूरे भारत में संदेश जायैं संघ अपनी जगह कार्य करता है भाजा अपने स्तर पर कार्य करती है। जो देश धर्म के लिए कार्य करे हम उसके साथ है, हमें सेक्युलरों से खतरा है, हिंदु बनो या मुसलमान बनो लेकिन एक तरह रहे। हमें मौहम्मद दीपक की जरूरत नहीं है। भारत माता की रक्षा करना, हिदुओं की रक्षा व एकता के लिए कार्य करते है जबकि हमारे देश में कई गददार बैठे है। उन्होंने कहा कि इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि संघ ने सौ साल पूरे होने पर पूरे देश में हिदु सम्मेलन का निर्णय लिया था जिसके तहत यहां पर भी हिंदु सम्मेलन किया जा रहा है। नरेश जी ने जो संदेश दिया कि सभी को एकजुट होना है, यहां पार्टी विशेष की बात नहीं। सम्मेलन को विराट रूप दिया गया है जिसमें हर वर्ग की भागीदारी रही। उन्होंने कहा कि जो देश को नुकसान पहुचाने की कोशिश करेगा उसका विरोध किया जायेगा। उन्होंने कहा कि मसूरी जैसे छोट शहर में इतना बड़ा सम्मेलन आयोजित किया गया जिससे ऐसा लगा कि लोग सनातन संस्कृति को आगे बढाने का कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता निधि बहुगुणा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर शहर के विभिन्न वर्गों, के लोगों को भी सम्मानित किया गया। वहीं भजनों के आयोजन के साथ ही झुमैलो ग्रुप ने मां नंदा देवी राज जात यात्रा नृत्य नाटिका की मनमोहक प्रस्तुति दी। इस मौके पर नरेश, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक मोहन पेटवाल, उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, भाजयुमो प्रदेश मंत्री आर्यन देव उनियाल, सहित बड़ी संख्या में हिंदू मौजूद रहे।





