उत्तराखंड

स्पीकर ऋतु खंडूड़ी भूषण ने मुख्यमंत्री से की भेंट

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विकास कार्याे एवं समस्याओं के बारे में मुख्यमंत्री से वार्ता की।
शिष्टाचार भेंट के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को पौधा भेंट कियाद्य इस दौरान मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष के बीच काफी लंबी वार्ता हुई। विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार को जिला बनाए जाने के संबंध में मुख्यमंत्री को प्रमुखता से विचार करने का आग्रह कियाद्य वहीं विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार में उप जिलाधिकारी की नियमित रूप से तैनाती किए जाने, बेस हॉस्पिटल कोटद्वार में रिक्त पड़े मेडिकल स्टाफ के पदों को भरे जाने, तहसील में स्टाफ की कमी को पूरा किए जाने सहित अन्य समस्याओं पर वार्ता की एवं इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र भी सौंपेद्य इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने  क्षेत्र के अंतर्गत संचालित होने वाली विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों के संबंध में मुख्यमंत्री से बातचीत कीद्य विधानसभा अध्यक्ष ने आगामी बजट सत्र को लेकर भी चर्चा वार्ता की। मुख्यमंत्री ने विधानसभा अध्यक्ष द्वारा बताई गई सभी समस्याओं एवं विषयों पर सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button