उत्तराखंड

धूमधाम से बैंड बाजे के साथ वैदिक ब्राह्मण सभा ने निकाली भगवान परशुराम शोभायात्रा

देहरादून। उत्तराखंड की सबसे प्राचीन पंजीकृत वैदिक ब्राह्मण सभा ने पूर्व के 46 वर्षों की भांति इस वर्ष भी शोभायात्रा निकाली। यह
शोभायात्रा भगवान परशुराम जी के प्राकट्य उत्सव का द्वितीय चरण है। प्रथम चरण में प्रकाश नगर स्थित भगवान परशुराम मंदिर में भव्य
कार्यक्रम हुआ था। शोभायात्रा में सबसे आगे परशुराम चतुर्वेदी विद्यालय के बटुक ब्राह्मण हाथों में मंगल प्रतीक युक्त पताकाएं लेकर चल रहे थे। उसके पीछेपालकी में वेद भगवान विराजमान थे जिनका सचल पाठ सस्वर वेद मंत्रों के साथ रास्ते भर होता रहा।
शोभा यात्रा को सांयकाल 4 बजे कैंट विधायक सविता कपूर, नगर महापौर सुनील उनियाल गामा एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता व महानगर अध्यक्ष
लालचंद शर्मा आदि ने हरी झंडी दिखाकर प्रकाश नगर स्थित भगवान राम परशुराम मंदिर से प्रारंभ किया। शोभायात्रा में वैदिक ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों के साथ ही नगर की अन्य ब्राह्मण सभाओं के प्रतिनिधि भी उत्साह के साथ शामिल हुए। जिनमें नेपाली ब्राह्मण सभा, ब्राह्मण समाज उत्थान परिषद, गुर्जर गौड़ ब्राह्मण सभा, ब्रह्मभट्ट ब्राह्मण सभा, पंजाबी ब्राह्मण सभा, अखिल भारतीय देवभूमि ब्राह्मण जन सेवा समिति के साथ-साथ पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर सेवादल, मां कालिका मंदिर समिति आदि ने भरपूर सहयोग दिया। शोभा यात्रा का स्थान स्थान पर भव्य स्वागत सत्कार किया गया। चकराता रोड, तिलक रोड, रामलीला बाजार, पीपल मंडी, धामावाला, पलटन बाजार आदि में विभिन्न प्रकार के फल, मिष्ठान शीतलपेय आदि से शोभायात्रा का स्वागत किया गया। पुलिस प्रशासन का भी भरपूर योगदान मिला जिससे सुविधा पूर्वक शांति से शोभायात्रा का पथ संचलन हुआ। सांयकाल 7 बजे शोभायात्रा वापस मंदिर पहुंची जहां पर आचार्य पवन कुमार शर्मा सभी लोगों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए सभी को धन्यवाद दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button