उत्तराखंड

राज्यपाल ने बुद्ध पूर्णिमा की प्रदेशवासियों को बधाई दी

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में राज्यपाल ने कहा कि भगवान बुद्ध के सत्य, अहिंसा, दया और करुणा के संदेश आज के युग में और भी अधिक प्रासंगिक हैं। उनके विचार हमें मानवता की सेवा और आपसी सद्भाव के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि बुद्ध के दिखाए गए मार्ग पर चलकर समाज में शांति, सहिष्णुता और लोक-कल्याण की भावना और सुदृढ़ होगी। इस पावन पर्व पर राज्यपाल ने सभी प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की है।

Related Articles

Back to top button