उत्तराखंडदेश-विदेश

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल व सीएम ने किया पीएम मोदी का स्वागत

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ पहुंच गए हैं। वहां उन्होंने बाबा केदार की पूजा-अर्चना की। तीर्थपुरोहितों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद एसपीजी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर परिसर पहुंचे। बाबा केदार को नमन कर उन्होंने मंदिर के गर्भ गृह में पूजा की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ आगमन को लेकर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा केदारनाथ मंदिर को 20 क्विंटल फूूलों से सजाया गया है। साथ ही मंदिर परिसर सहित केदारपुरी क्षेत्र में साफ-सफाई की गई है। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए मंदिर के चारों तरफ रेड कार्पेट बिछाया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तय कार्यक्रम के अनुसार विशेष विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंचे। जहां राज्यपाल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मुख्य सचिव एसएस संधू ने उनका स्वागत किया। यहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ के लिए रवाना हुए।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने श्री केदारनाथ में रुद्राभिषेक किया

श्री नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद 6वीं बार पहुंचे बाबा केदार के धाम

प्रधानमंत्री ने श्री केदारनाथ में श्रद्धालुओं को दी बड़ी सौगात

गौरीकुंड से श्री केदारनाथ के लिए रोपवे की रखी आधारशिला

रोपवे के बनने से बाबा केदार के दर्शन सुगमता से कर पायेंगे श्रद्धालु

आदिगुरू शंकराचार्य की समाधि स्थली पर पहुंचकर प्रधानमंत्री ने किए दर्शन

प्रधानमंत्री ने श्री केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों में लगे श्रमजीवियों के साथ मुलाकात कर उनका हौंसला बढ़ाया।

मंदाकिनी आस्था पथ एवं सरस्वती आस्था पथ पर जाकर किया विकास कार्यों का निरीक्षण।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री को विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी दी।

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के साथ रहे मौजूद।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button