उत्तराखंड

पुलिस ने स्कूली बच्चों को पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ

रुद्रप्रयाग। भरदार क्षेत्र के राइंका तिलकनगर (सुमाड़ी) में स्कूली बच्चों व शिक्षकों को यातायात नियमों, साइबर अपराध एवं नशे के प्रति जागरूक किया। साथ ही छात्रों को हमेशा जागरूक एवं सजग रहने के लिए अपील की। वहीं पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस एप को डाउनलोड करने अपील भी की गई।
जनपद में पुलिस लगातार विद्यालयों में जाकर छात्रों को जागरूक करने में जुटी है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग जयपाल सिंह नेगी ने राइंका तिलकनगर सुमाड़ी में स्कूली बच्चों व शिक्षकों को यातायात नियमों, साइबर अपराध एवं इससे बचाव के तरीकों, महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध, नशे के दुष्प्रभाव के बारे में जागरुक किया गया। आम जनमानस की सुविधा एवं सहायता के दृष्टिगत लांच किए गए उत्तराखण्ड पुलिस एप की विशेषताओं के बारे में बताया तथा इसी एप के अन्तर्गत महिलाओं की संगिनी के रूप में प्रख्यापित गौरा शक्ति फीचर में पंजीकरण किये जाने के लिए बताया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डीएस राणा ने पुलिस का आभार प्रकट किया।
निरीक्षक यातायात श्याम लाल ने यातायात पुलिस कार्मिकों के साथ कस्बा रुद्रप्रयाग में उत्तराखण्ड पुलिस एप डाउनलोड कराए। पुलिस के मीडिया सेल प्रभारी नरेन्द्र सिंह एवं कोतवाली रुद्रप्रयाग में नियुक्त उपनिरीक्षक संयोगिता रावत ने लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पत्रकारों को भी उत्तराखण्ड पुलिस एप की जानकारी दी तथा अधिक से अधिक लोगों तक उत्तराखण्ड पुलिस एप की जानकारी के साथ ही गौरा शक्ति में पंजीकरण किए जाने के लिए अपने स्तर से भी जागरुक किए जाने का आग्रह किया। पुलिस आम जनमानस एवं महिलाओं की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button