उत्तराखंड

अधिक से अधिक लोग जुड़ें रेडक्रॉस सेः राज्यपाल

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से मंगलवार को राजभवन में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी उत्तराखंड के महासचिव डॉ एमएस अंसारी तथा अन्य सदस्यों ने मुलाकात की।
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के साथ उत्तराखंड राज्य में रेडक्रॉस की स्थिती तथा इसे मजबूत बनाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की। राज्यपाल ने कहा कि रेडक्रॉस के वॉलिंटियर्स की संख्या बढ़ाने के प्रयास किए जाने चाहिए। रेडक्रॉस के साथ अधिक से अधिक लोग जुड़ें। विशेषकर कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रकृछात्राएं इसके सदस्य बने। राज्य के सभी जिलों में जूनियर एवं यूथ रेडक्रॉस के गठन पर जोर दिया जाना चाहिए। जिससे छात्र-छात्राओं के मन में बचपन से ही जरूरतमंदों की सहायता करने तथा सेवा की भावना से कार्य करने की ललक पैदा हो सके। रेडक्रॉस तथा आपदा प्रबंधन विभाग मिलकर राज्य के उच्च शिक्षण संस्थानों, कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्रकृछात्राओं को फर्स्ट ऐड, डिजास्टर मैनेजमेंट ट्रेनिंग तथा रोड सेफ्टी आदि का प्रशिक्षण दें। राज्यपाल ने कहा कि रेडक्रॉस का गठन मानवता की सेवा के लिए ही हुआ है। रेडक्रॉस शब्द से ही मन में सेवा की भावना का भाव आता है। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने कहा कि कोविड कि नए वेरिएंट ओमीक्रोम के संक्रमण की संभावनाओं को देखते हुए आमजन में कोविड प्रोटोकॉल के सख्ती से पालन के प्रति जागरूकता लानी जरूरी है। रेड क्रॉस के सभी स्वयंसेवकों को नई ऊर्जा और संकल्प के साथ ओमीक्रोन की इस चुनौती का सामना करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button