उत्तराखंडराजनीति

यूकेडी सैनिक प्रकोष्ठ का गठन, चंद्र मोहन गड़िया बने प्रकोष्ठ के अध्यक्ष

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह कठैत ने उत्तराखंड सैनिक बाहुल्य क्षेत्र के मध्य नजर सैनिक प्रकोष्ठ का गठन करते हुए कैप्टन (रिटायर ) चंद्र मोहन गड़िया को सैनिक प्रकोष्ठ का केंद्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया।
इस अवसर पर श्री कठैत ने कहा कि उत्तराखंड सैनिक बहुल्य क्षेत्र हैं, उत्तराखंड राज्य निर्माण में पूर्व सैनिकों का बड़ा योगदान हैं। हमारा उत्तराखंड का कोई भी सैनिक रहा हो जंग से लेकर  देश की पहरी बनकर कर्तव्यनिष्ठा में अग्रनीय हैं। उत्तराखंड क्रांति दल ने राज्य निर्माण की पहली और राज्य निर्माण आंदोलन को सैनिकों के माध्यम से भी आगे लेकर चला हैं। इस अवसर पर महेन्द्र सिंह रावत, सुनील ध्यानी, कर्नल (रिटायर) सुनील कोटनाला, प्रताप कुंवर, विपिन रावत, दीपक रावत, प्रमोद काला, प्रांजल नौडियाल आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button