उत्तराखंडराजनीति

केजरीवाल के दौरे को लेकर आप कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह

देहरादून। आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल जी का 3 जनवरी को देहरादून के परेड ग्राउंड में आगमन पर मसूरी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में जोश की लहर दौड़ रही है। मसूरी विधानसभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं ने डोर टू डोर कैंपेन किया एवं अरविंद केजरीवाल के आगमन पर सभी लोगों को परेड ग्राउन्ड पहुंचने के लिए कहा।
सभी कार्यकर्ताओ ने “एक मौका केजरीवाल को-एक मौका कोठियाल को“ के नारे भी लगाए। इस अवसर पर मसूरी विधानसभा क्षेत्र प्रभारी श्याम बोहरा ने कहा कि यह हमारे कार्यकर्ताओं के लिए बहुत गर्व की बात है कि आज उन्हें हमारे शीर्ष नेतृत्व से मिलने का मौका मिल रहा है एवं उनके  उत्तराखंड को लेकर नवपरिवर्तन का जो लक्ष्य है उन्हें सुनने का मौका मिलेगा।  हमारे कार्यकर्ता पूरे जोर-शोर से मसूरी विधानसभा क्षेत्र के गली-गली चप्पे-चप्पे पर लोगों से मिल रहे हैं एवं अरविंद केजरीवाल जी का जो उत्तराखंड के लिए 4 सूत्रीय कार्यक्रम है उसके बारे में सभी को बता रहे हैं। साथ ही साथ हम यह सुनिश्चित भी कर रहे हैं कि आज होने वाले इस नवपरिवर्तन सभा में मसूरी विधानसभा क्षेत्र से अधिक से अधिक संख्या में लोग पहुंचे एवं अरविंद केजरीवाल के द्वारा कहे गए शब्दों को ध्यान से सुने एवं उत्तराखंड के विकास में उनका उपयोग करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button