उत्तराखंड

बारिश से कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर जजरेड़ समेत कई स्थानों भूस्खलन

देहरादून। कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर जगह-जगह भूस्खलन होने से मार्ग बंद हो गया है। इससे मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई है। मौके पर लोक निर्माण विभाग की दो जेसीबी मोटर मार्ग खोलने में लगी हुई हैं। मार्ग बंद होने से किसानों की फसलें बीच रास्ते में फंसी हुई हैं। जबकि यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
मौसम विभाग द्वारा जारी मौसम की चेतावनी सही सबित हुई है। प्रदेश के कुछ इलाकों में दो दिन से बारिश लगातार जारी है। बुधवार देर रात पछूवादून समेत कई क्षेत्रों में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ भारी बारिश हुई। बारिश से कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर जजरेड़ समेत कई स्थानों भूस्खलन हुआ, जिससे मार्ग बंद हो गया। इससे मार्ग पर कई वाहन फंसे हुए हैं। हालांकि, मोटर मार्ग को खोलने के लिए दो जेसीबी मशीनें तैनात हैं।
लोक निर्माण विभाग सहिया की अधिशासी अभियंता रचना थपलियाल ने बताया कि कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर सबसे ज्यादा जजरेड पहाड़ी का मलबा आने से बंद हुआ है। विभाग द्वारा कालसी से चकराता की ओर जजरेड पर एक जेसीबी मशीन मलबा हटा रही है। मोटर मार्ग खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।
मसूरी में बुधवार देर रात हुई भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मसूरी के घंटाघर के पास राजमंडी में भारी भूस्खलन होने से एक मकान खतरे की जद में आ गया है। जबकि भूस्खलन के बाद मलबा घर में घुस गया है।

Related Articles

Back to top button