उत्तराखंडसामाजिक

संविधान दिवस पर याद किए गए डाक्टर भीमराव अंबेडकर

ऋषिकेश। संविधान दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष के बैराज स्थित कैंप कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि लंबे संघर्ष से मिली आजादी के बाद भारत को एक मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित करना एक महती जिम्मेदारी थी। भारत की विविधता को एक सूत्र में पिरोकर रखने के लिए एक मजबूत आधार की जरूरत थी, जिसे बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में संविधान निर्माताओं ने पूरा किया। उन्होंने कहा कि भारत की आजादी के बाद नागरिकों और देश को आगे ले जाने के लिए एक सशक्त दस्तावेज के रूप में 26 नवम्बर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था। सभी वर्गों की भावनाओं और जन अपेक्षाओं को संविधान में समाहित किया गया, जिससे सशक्त राष्ट्र निर्माण का सपना बखूबी पूरा हो सका है। इस अवसर पर उषा जोशी, राहुल दिवाकर, कुलदीप मचल, राजेश मचल, रविंद्र बिल्ला, राधे जाटव, राजू नरसिम्हा, पूर्णिमा तायल, नितिन सक्सेना, शुभम शर्मा, दुर्गेश कुमार, सेवाराम बिल्ला, अंशुल भारती सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button