उत्तराखंड

उत्तरकाशी में डिस्ट्रिक स्मार्ट कंट्रोल रूम स्थापित करने को मिली 2 करोड़ की धनराशि  

उत्तरकाशी। जिले में डिस्ट्रिक स्मार्ट कंट्रोल रूम स्थापित होने जा रहा है। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से 2 करोड़ की धनराशि प्राप्त हो गई है। स्मार्ट कंट्रोल रूम से जनपद के सभी सरकारी कार्यालयों के साथ पुलिस थाने, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम आदि सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से जोड़े जाएंगे।
बुुधवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कलक्ट्रेट परिसर में स्थापित होने वाले डिस्ट्रिक स्मार्ट कंट्रोल रूम के बारे में जानकारी दी। बताया कि स्मार्ट कंट्रोल रूम से सभी सरकारी कार्यालय, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम, चारधाम यात्रा मार्ग, खनन पट्टे क्षेत्र, शराब के गोदाम सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से जुड़े रहेंगे। बताया कि स्मार्ट कंट्रोल रूम से तीर्थयात्रियों को भी अनाउंसमेंट के माध्यम से संबोधित किया जा सकेगा। इसके लिए कंट्रोल रूम को वी-सेट कनेक्शन से जोड़ा जाएगा, जिससे किसी भी आपदा के दौरान कनेक्टिविटी सिस्टम खराब होने पर भी वैकल्पिक तौर पर वी-सेट कनेेक्शन से केंद्र व राज्य कंट्रोल रूम से संपर्क किया जा सकेगा। इस संबंध में आयोजित बैठक में डीएम ने संबंधित अधिकारियों को छह माह के अंदर डिस्ट्रिक स्मार्ट कंट्रोल रूम तैयार करने के निर्देेश दिए। बैठक में एडीएम तीर्थपाल सिंह, डीआई एनआईसी सर्वेशमणि मिश्रा, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल आदि रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button