उत्तराखंड

मोर्चा की मेहनत लाई रंग, आंगनबाड़ी केंद्रों को भवन किराया जारी  

देहरादून। जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने सचिव, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग हरि चंद्र सेमवाल से मुलाकात कर आंगन बाड़ी केंद्रों के बकाया भवन किराए मामले को रखा। श्री सेमवाल ने अवगत कराया 20 दिसंबर को ₹15 करोड़ निदेशालय को मार्च 2023 तक जारी किया जा चुका है। कुछ ही समय बाद धनराशि आंगनवाड़ी केंद्रों तक पहुंच जाएगी। उक्त आदेश जारी होने से मोर्चा की मेहनत रंग लाई। नेगी ने कहा कि मोर्चा द्वारा एक सप्ताह पहले भवन किराए की मांग को लेकर आंदोलन किया गया था।   नेगी ने कहा कि विगत 2 वर्षों से अधिक समय से आंगनवाड़ी केंद्रों को भवन किराया नहीं मिल पाया है, जिस कारण भवन स्वामियों द्वारा लगातार दबाव बनाया जा रहा है, जोकि बहुत बड़ी परेशानी का सबब बन गया है द्यविभाग द्वारा कई बार आश्वासन दिया गया, लेकिन कोई हल नहीं निकल पाया था। नेगी ने कहा कि सूत्र बताते हैं कि महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य द्वारा विधानसभा सत्र के दौरान बयान दिया गया कि अप्रैल 2022 तक भवन किराया दे दिया गया है, लेकिन धरातल पर जारी 20 दिसंबर को हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button