उत्तराखंड

वैश्य महासंघ का तीज महोत्सव 31 जुलाई को

देहरादून। भारतीय वैश्य महासंघ की शिवाजी धर्मशाला में महानगर कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। इसमें आगामी कार्यक्रम तय किए गए। प्रदेश अध्यक्ष विनय गोयल ने बताया कि 31 जुलाई को शाम 4.30 बजे से सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी सभागार में भव्य तीज महोत्सव आयोजित किया जाएगा।
इसमें विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की धर्मपत्नी गीता धामी और कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। इस बार विवाह योग्य वैश्य युवक-युवतियों के परिचय हेतु अक्तूबर माह में परिचय पुस्तिका लांच की जाएगी। इस वर्ष फिर से धनतेरस से पूर्व समाज के वंचित वर्ग की सहायता के लिए मुफ्त की दुकान खोली जाएगी। इसबार मां लक्ष्मी जी की महाआरती का कार्यक्रम भी बहुत भव्य होगा। बैठक में प्रदेश संयोजक राजेन्द्र गोयल, महानगर महामंत्री विवेक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अजय गर्ग, महावीर प्रसाद, धनप्रकाश, महिला अध्यक्ष रमा गोयल, अरुण लता, सीमा राजवंशी, अनु गोयल, वंदना, आशुतोष, आदेश गर्ग, संजय गुप्ता, शिखर कुच्छल, पंकज जैन, विनीत जैन, अनिल, देवेन्द्र, मुकुल, राधेश्याम, विजेंद्र गोयल आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button