उत्तराखंड

लक्सर में मृतकों के नाम से भी राशन हड़पता था डीलर, मुकदमा दर्ज

लक्सर। तहसील क्षेत्र के ग्राम सैठपुर में राशन कार्ड लाभार्थियों को राशन से वंचित रखने की शिकायत के मामले में सरकारी राशन विक्रेता के खिलाफ खाद्य आपूर्ति विभाग को जांच में भारी अनियमितताएं मिली हैं। विभागीय अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सरकारी राशन विक्रेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज  किया है।
जानकारी के अनुसार तहसील क्षेत्र के सैठपुर गांव में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान चलाने वाले मांगेराम के खिलाफ खाद्य आपूर्ति विभाग को ग्रामीणों की ओर से लगातार शिकायतें मिल रही थी। शिकायतकर्ता का आरोप था कि उक्त राशन विक्रेता राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के लाभार्थियों को योजना से वंचित रखता है।
शिकायत पर खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा सरकारी राशन विक्रेता के खिलाफ कमेटी गठित कर जांच कराई गई। जांच में सरकारी राशन विक्रेता मांगेराम द्वारा की जा रही एक-एक धांधली सामने आ गई है। राशन विक्रेता मृतक व्यक्ति के नाम से भी राशन चढ़ाकर गबन करता रहा। वहीं मनमाने ढंग से राष्ट्रीय सुरक्षा कार्ड होने के बावजूद भी लाभार्थी को राशन से वंचित रखता रहा।
विभाग ने अब राशन विक्रेता मांगेराम के खिलाफ पुलिस में तहरीर देकर आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं लक्सर कोतवाली एसएसआई अंकुर शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है और जांच की जा रही है जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button