उत्तराखंडक्राइम

कनालीछीना में साइबर ठगों ने बनाया मजदूर को ठगी का शिकार

पिथौरागढ़। साइबर ठगी के मामले दिन-पर-दिन बढ़ रहे हैं। साइबर ठगों ने कनालीछीना में काम करने वाले बिहार के एक मजदूर को ठगी का शिकार बनाया है। 10 लाख की लाटरी का हवाला देकर सर्विस टैक्स के नाम पर मजदूर से 16 हजार ठग लिए। ठगे जाने का एहसास होने पर मजदूर पुलिस की शरण में पहुंचा है।
पुलिस के अनुसार कनालीछीना में मजदूरी करने वाले बिहार निवासी तपेश्वर महतो को साइबर ठगों ने 10 लाख 80 हजार की लाटरी का हवाला देकर अपने झांसे में लिया। ठगों ने 16 हजार सर्विस टैक्स देने पर लाटरी की रकम खाते में डालने की बात कही। इस पर मजदूर ने संबंधित को 10 हजार की ऑनलाइन पेमेंट कर दी। 6 हजार घर से मंगाकर ठगों के खाते में भी डाल दिए। दो दिन इंतजार के बाद भी लाटरी की रकम खाते में नहीं आई तो तब उसे ठगे जाने का एहसास हुआ। शनिवार को पीड़ित मजदूर ने कनालीछीना थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी और रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई है। वहीं थानाध्यक्ष मनोज सिंह धौनी ने कहा मामले की तहरीर मिली है। मामले को साइबर सैल को हस्तांतरित किया है। साइबर ठगों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button