उत्तराखंड

बाघ ने सेवानिवृत शिक्षक को बनाया निवाला

कोटद्वार। नैनीडांडा ब्लॉक के सिमली गांव में बाघ ने एक सेवानिवृत्त शिक्षक को निवाला बना दिया। घटना के वक्त 72 वर्षीय रणवीर सिंह गांव में अकेले थे। पत्नी बच्चों के पास देहरादून गई थी। इसकी सूचना वन विभाग को दे दी गयी है।
मिली जानकारी के अनुसार पत्नी के बच्चों के पास जाने के बाद घर में अकेले रहे शिक्षक रणवीर सिंह बीती रात को शौच करने के लिए घर से बाहर निकले थे। किन्तु सुबह घर से करीब 50 मीटर दूर गदेरे में उनका अधखाया शव ग्रामीणों ने देखा। जिसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी गयी। गांव कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग से सटा हुआ है। गढ़वाल वन प्रभाग के दीवा रेंज अधिकारी महेंद्र सिंह रावत ने मामले की जानकारी ली। इसके बाद से गाव में दहशत का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button