उत्तराखंडराजनीति

कांग्रेस ने बैठक कर संगठनात्मक चुनावों पर की चर्चा

टिहरी। कांग्रेस के जिला निर्वाचन अधिकारी ने कांग्रेस के बीआरओ, ब्लॉक अध्यक्ष और कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर संगठनात्मक चुनावों पर चर्चा की। कहा जल्द संगठनात्मक चुनाव करवा कर पार्टी को मजबूत करने का काम किया जाएगा।
गुरुवार को टिहरी पहुंचे कांग्रेस जिला निर्वाचन अधिकारी अभिमन्यु त्यागी ने पार्टी दफ्तर में बैठक करते हुये बताया कि 28 मई को बूथ कमेटी और ब्लॉक प्रतिनिधियों का चुनाव कराया जाएगा, जिसके बाद जिला एवं प्रदेश स्तर के प्रतिनिधियों का निर्वाचन संपन्न होगा। कहा भाजपा सरकारें बेलगाम हो गई हैं, बेरोजगारी और महंगाई के कारण आम आदमी परेशान है। लेकिन भाजपा सरकारें धर्म की राजनीति कर लोगों को गुमराह करने में लगी है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि भाजपा की सरकार ने चुनाव के वक्त फ्री राशन के नाम पर प्रदेश की जनता से वोट बटोरने का काम किया, और जब सरकार बन गई अब लोगों का राशन बंद करने की तैयारी में जुट गई है। रसोई गैस सिलेंडर एक हजार के पार पहुंच गया है, लोगों को अपने घर का चूल्हा जलाना भी मुश्किल हो गया है, लेकिन भाजपा सरकारें मौन धारण किये है। कहा भाजपा के दोहरी राजनीति लंबे समय तक चलने वाली नहीं है। बैठक में मुर्शरफ अली, नरेंद्र चंद रमोला, देवेंद्र नौटियाल, कुलदीप सिंह पंवार, ज्योति प्रसाद भट्ट, मान सिंह रौतेला, भरत सिंह बुटोला, किशोर सिंह मंदरवाल, सरताज अली, असद आलम, दिनेश कोहली आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button