उत्तराखंड

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 9 से 15 अगस्त तक

देहरादून। अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी द्वारा उदयपुर में आयोजित नव संकल्प घोषणा के तहत भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में पूरे देशभर में 9 अगस्त से 15 अगस्त तक ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ के आयोजन का निर्णय लिया गया था। भारत जोडो यात्रा के अन्तर्गत देशभर के प्रत्येक जनपदों में 75 कि.मी. लम्बी पद यात्रा का आयोजन किया जाना है।
इसी परिपेक्ष में उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में प्रदेश के सभी जनपदों में ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ आयोजित करने का निर्णय लिया है। ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ के तहत प्रदेश के प्रत्येक जनपद में की जानी वाली 75 कि.मी. पद यात्रा के सफल आयोजन हेतु प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष करन माहरा द्वारा पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल को यात्रा के संयोजक/समन्वयक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि 9 अगस्त से 15 अगस्त तक प्रदेश के सभी जनपदों में चलने वाली ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ का समापन 15 अगस्त को राजधानी में आयोजित भव्य समारोह के रूप में किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष द्वारा गोविन्द सिंह कुंजवाल से अपेक्षा की गई है कि वे सभी कांग्रेसजनों के सहयोग से उत्तराखण्ड प्रदेश में ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ का सफलता पूर्वक आयोजन करवाना सुनिश्चित करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button