उत्तराखंड

सीएम ने श्रमिकों व उनके आश्रितों को बांटे 25 करोड़

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रमिकों और उनके आश्रितों को बड़ी राहत देते हुए करीब 25 करोड़ रुपये की धनराशि डीबीटी के जरिए उनके बैंक खातों में भेजी है। यह राशि उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की विभिन्न योजनाओं के तहत दी गई।
कुल 8,299 आवेदनों का ऑनलाइन निस्तारण कर यह राशि लाभार्थियों तक पहुंचाई गई। इन आवेदनों में पुत्री विवाह सहायता योजना, मृत्यु अनुदान योजना, प्रसूति सहायता योजना और शिक्षा सहायता योजना शामिल रही। श्रम सचिव श्रीधर बाबू अददांकी और श्रमायुक्त प्रकाश चंद्र दुमका ने बताया कि आवेदनों के निपटारे के लिए बोर्ड की ओर से एक माह तक विशेष अभियान चलाया गया। पहली बार इस तरह का बड़ा प्रयास किया गया है और आगे भी सभी आवेदनों को समयबद्ध तरीके से निपटाने का आश्वासन दिया गया।
सीएम धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रम विभाग को श्रमिकों की समस्याओं का तेजी से समाधान करना होगा। साथ ही उद्योगों और श्रमिकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर सुलभ रोजगार उपलब्ध कराने और छोटी-छोटी समस्याओं का तत्काल निपटारा करने की आवश्यकता है।

Related Articles

Back to top button